स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की बड़ी कार्यवाही
रिपोर्ट रोहित कुमार/बिजनौर:,बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित कई हॉस्पिटलों और क्लीनिकों पर छापेमारी की।
इस दौरान मानकों का पालन न करने और आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर कई अस्पतालों को सील कर दिया गया। कुछ हॉस्पिटल चालक तो मरीजों को
अस्पताल में बंद कर बाहर से ताला लगाकर रफू चक्कर हो गए,कर्येवाही के दौरान जफर हॉस्पिटल,न्यू मेट्रो हॉस्पिटल,ऑल इंडिया हॉस्पिटल,नवजीवन हॉस्पिटल,न्यू फैमिली हॉस्पिटल पर कार्यवाही की गई। इन में से कई को सीज कर दिया गया, ओर कई हॉस्पटल की OT को भी सीज किया गया है स्वास्थ्य विभाग की टीम की अचानक की गई इस कार्रवाई में अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन,डॉक्टरों की डिग्री, स्टाफ की योग्यता और उपचार से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई जांच के दौरान कई अस्पतालों में जरूरी कागजात नहीं मिले और कुछ जगहों पर बिना पंजीकरण के इलाज किया जा रहा था। टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
बाइट:-एडिशनल सीएमओ विश्वकर्मा बिजनौर
Raftaar Media | सच के साथ