आशीष कुमार साव/हजारीबाग:- आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को निवर्तमान उपायुक्त  शशि प्रकाश सिंह ने नवपदस्थापित उपायुक्त  हेमन्त सती को जिले के 139वें उपायुक्त के रूप में पदभार सौंपा।
इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त  शशि प्रकाश सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान जिलेवासियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नवपदस्थापित उपायुक्त को सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं।
वहीं नवपदस्थापित उपायुक्त  हेमन्त सती, जो वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं, ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कहा कि वे जिले के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।
पदभार ग्रहण के दौरान समाहरणालय परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।