बंजरिया थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन
ओमप्रकाश तिवारी /मोतिहारी: रेड क्रॉस सोसाइटी मोतिहारी द्वारा बंजरिया थाना परिसर, जिला पूर्वी चम्पारण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सोसाइटी की कार्यकारी अध्यक्ष सह अपर समाहर्ता (लोक शिकायत), पूर्वी चम्पारण एवं थानाध्यक्ष अमित सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
शिविर में थानाध्यक्ष अमित सिंह ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। उनके अलावा पत्रकार आनंद कुमार, निखिल कुमार, पंकज कुमार (सब इंस्पेक्टर), अखिलेश यादव, उपेन्द्र ठाकुर, पियूष कश्यप, शंभू शरण, अजय कुमार सहित कुल 25 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
सोसाइटी की कार्यकारी अध्यक्ष ने रक्तदान करने वाले पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं पत्रकारों को इस मानवीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया तथा जिला वासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा रक्तदान करने से कोई कमजोरी या दिक्कत नहीं होती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
Raftaar Media | सच के साथ