राजु मंडल रफ्तार मीडिया सवाददाता गांडेय
गांडेय प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विभागीय आदेशानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया। शनिवार को प्रखंड के कई विद्यालयों में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए, वहीं कुछ विद्यालयों में अभिभावकों के बीच आपसी सहमति और तालमेल की कमी के कारण चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित करना पड़ा।
पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर में विभाग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अरविंद कुमार भारती, विनोद कुमार भोगता और मुस्तकीम अंसारी विद्यालय पहुंचे। मुखिया प्रतिनिधि सुलेमान अंसारी की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई, परंतु अभिभावकों के बीच आपसी तालमेल की कमी और मतभेदों के कारण अंततः चुनाव को स्थगित करना पड़ा।
*पीएम श्री मध्य विद्यालय गांडेय में चुनी गई नई कमेटी*
पीएम श्री मध्य विद्यालय गांडेय में चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की गई। गांडेय प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक की अध्यक्षता और पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार व गणेश विद्यार्थी की निगरानी में बैठक हुई। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार
अध्यक्ष- विकास पाठक
उपाध्यक्ष- सुनीता देवी
संयोजिका सुमित्रा देवी समेत पंद्रह सी टीम का चयन किया गया।
*उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरौन में भी गठन संपन्न*
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरौन में पर्यवेक्षक बद्री मंडल और सुजीत कुमार की देखरेख में प्रबंधन समिति का चुनाव कराया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया.
अध्यक्ष- उपेंद्र गोस्वामी
उपाध्यक्ष-खुशबू देवी
संयोजिका- मीना कुमारी समेत पंद्रह सदशीय टीम का चयन किया गया।
इन आयोजनों के दौरान संबंधित विद्यालयों के सचिव बुलेन्दु मुर्मू, संदीप कुमार मंडल, फजलुर रहमान, मो. शबाबुल्लाह सहित सभी शिक्षक और क्षेत्र के दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे।