गुमला:-गुमला जिले के नेशनल हाईवे में नागफनी स्थित कोईल नदी के पुल के पास से दिनदहाड़े बालू की चोरी हो रही है।बालू माफिया नदी के बालू को ट्रैक्टर में भरकर उठा रहे हैं और पास के ईंट भट्ठे के नजदीक में डंप करके बेच रहे हैं। पुल के पास से लगातार हो रही बालू की चोरी के कारण पुल के टूटने का खतरा बढ़ जा रहा है। ज्ञात हो कि लगभग 1 साल से नवनिर्मित कोईल नदी का पुल प्रयोग नहीं लाया जा रहा है। इसका एक पिलर धंसने के कारण उसमें से आवाजाही बंद कर दी गई है। लेकिन उसके बावजूद उसके पास से ही लगातार बालु का उठाव और चोरी होने से पुल के दोबारा टूटने का खतरा बढ़ जा रहा है। जबकि बालू माफिया दिनदहाड़े नेशनल हाईवे के बगल से ही बेधड़क बालु को उठाव कर रहे हैं अगर जल्द ही प्रशासन के द्वारा इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया तो कोईल नदी के पुल पर खतरा फिर से मंडराने लगेगा।