logo

अग्रसेन सेवा समिति का द्वादश सामूहिक विवाह 8 फरवरी को

कानपुर: श्री अग्रसेन सेवा समिति के तत्वावधान में कल 8 फरवरी, रविवार को स्थानीय डीएवी लॉन, सिविल लाइंस में द्वादश सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही एक विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जा रहा है।

समिति द्वारा बताया गया कि  पिछले 6 महीनों में आयोजित आठ लघु परिचय सम्मेलनों में 80 जोड़ों ने विवाह हेतु सहमति दी, जिनमें से 11 जोड़े इस सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। संस्था द्वारा वर-वधू पक्ष के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

संयोजक संदीप अग्रवाल ने बताया कि श्रृंगार, भोजन, मंच, रक्तदान शिविर आदि की व्यवस्था हेतु अलग-अलग समितियाँ गठित की गई हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिनेश गोयल, प्रधानमंत्री दीपक अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में अग्रवाल समाज के युवक-युवतियाँ सामूहिक विवाह के माध्यम से गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे।

संदीप अग्रवाल (कार्यक्रम संयोजक)

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS