logo

कानपुर लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट मामला,सीएम के सख़्त रुख के बाद पुलिस कमिश्नर का एक्शन थाना प्रभारी संतोष गौड़ साइड लाइन,उक्त मामले की जांच तेज

 

सीएम के सख़्त निर्देशों के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ग्वालटोली लैंबॉर्गिनी कार एक्सीडेंट मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। थाना प्रभारी संतोष गौड़ को साइड लाइन करते हुए मामले की निगरानी उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
मामले में मशहूर तंबाकू कारोबारी और कार मालिक शिवम मिश्रा के पिता के.के. मिश्रा आज मीडिया के सवालों के बीच अपने आवास से निकलकर ग्वालटोली थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी थाने पहुंचकर देंगे और अपना पक्ष पुलिस के सामने रखेंगे। के.के. मिश्रा ने ग्वालटोली थाने में पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान थाने पर डीसीपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम की निगरानी करते नजर आए।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS