logo

रांची भाजपा कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित शाहू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता को किया सम्मानित

 

 


जामताड़ा / दिनबंधु राउत:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कमेटी द्वारा रांची में एक  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, वरिष्ठ नेता सी.पी. सिंह तथा कर्मबीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस समान समझ में जामताड़ा नगर पंचायत की निर्वाचित अध्यक्ष आशा गुप्ता को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, वरिष्ठ नेता सी.पी. सिंह तथा कर्मबीर सिंह ने उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जामताड़ा नगर पंचायत की अध्यक्ष आशा गुप्ता को भी उनके जनसेवा और विकास कार्यों के लिए मंच पर सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आशा गुप्ता ने नगर पंचायत क्षेत्र में जनहित से जुड़े कई कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, जो सराहनीय है। सम्मान प्राप्त करने के बाद आशा गुप्ता ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और आगे भी वे पूरी निष्ठा के साथ नगर पंचायत क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा के लिए काम करती रहेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने आशा गुप्ता को सम्मान मिलने पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS