logo

जीविका समूहों के लिए मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन

भारतीय स्टेट बैंक, पटना मण्डल ने मोतिहारी में गुरुवार को जीविका समूहों के लिए मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह मोतिहारी में किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक, पटना मंडल, श्री अनुराग जोशी, श्री आर नटराजन, महाप्रबंधक उत्तर बिहार नेटवर्क, पटना मंडल, श्री विमलेंदु विकाश, महाप्रबंधक कोर्डिनेसन, कारपोरेट कार्यालय मुंबई, श्री प्रफुल्ल कुमार झा, उप महाप्रबंधक (B&O) मुजफ्फरपुर, श्री संजीव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, मोतिहारी, विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, मोतिहारी के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी, श्री सौरभजोरवाल, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। जीविका के तरफ से श्री पुष्पेन्द्र तिवारी, राज्य परियोजना प्रबंधक बिहार, विभिन्न प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

इस मेगा क्रेडिट कैंप में 1700 से अधिक जीविका दीदीयों ने भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की विभिन्न शाखाओ को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा गया था जहाँ से अनेक समूह की सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूरे पटना मण्डल की तरफ से एसएचजी (जीवीका समूह) को 350 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया गया, जिसका सांकेतिक चेक दीदियों को प्रदान किया। इसमे क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, मोतिहारी द्वारा 51 करोड़ का योगदान दिया गया।

उक्त ऋण वितरण कैंप में जीविका के अतिरिक्त विभिन्न BCs के 10 CSPs ने री-केवाईसी, केवाईसी तथा अन्य संबंधित कार्यों का निष्पादन किया। इसके अलावा जीवीका समूह के द्वारा 10 स्टॉल पर हस्तनिर्मित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। जिसका मुख्य महाप्रबंधक महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय ने अवलोकन किया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी मोतिहारी को आज एक एम्ब्युलेन्स प्रदान किया, जिसका शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय ने किया, जिससे जिले के लोगों को स्वास्थय संबंधी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर मौजूद मुख्य महाप्रबंधक ने भारतीय स्टेट बैंक के समाज के उत्थान के प्रति प्रतिवधता पर जोर दिया एवं महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय स्टेट बैंक सदैव इसमें अपनी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भी बैंकिंग क्षेत्र के हर कार्यों मे समर्थन देने का आश्वासन दिया और उन्होने भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा की जा रही कार्यों की सराहना की। इनके अतिरिक्त श्री पुष्पेन्द्र तिवारी ने भारतीय स्टेट बैंक, मोतिहारी क्षेत्र के इस पहल का स्वागत किया ।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS