शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पर उमड़ा भक्तों क जनसैलाब
अमित शर्मा नामकुम/राँची - महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ देखने को मिली. उनीडीह राजाउलातू स्थित शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पर शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा. देर रात से ही श्रद्धालु पहाड़ पर पहुंचने लगें थे. सुबह तीन बजें मंदिर खोला गया जिसके सभी ने बारी बारी से मरासिल्ली बाबा का जलाभिषेक किया. सुबह 6 बजें तक श्रद्धालुओं की एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई. दोपहर 12 बजें तक लगभग 50 हजार लोगों ने जलाभिषेक किया. खिजरी विधायक राजेश कच्छप, सचिव मनीष रंजन, भाजपा नेत्री आरती कुजूर ने भी पूजा अर्चना की. श्रद्धालुओं की विधि-व्यवस्था को लेकर शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ ट्रस्ट के सदस्य लगें है. बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी. ट्रस्ट की और से भंडारा का आयोजन किया गया. भोग प्रसाद के रुप में खिचड़ी व खीर का वितरण किया गया. शिवरात्रि को लेकर शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पर मैएला जैसा माहौल था. पहाड़ पर पुजन सामग्री के अलावा श्रृंगार सामग्री, बच्चों के मनोरंजन, ठेला खोमचा सहित सैकड़ों दुकानें लगी हुई थी. शिवरात्रि को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने व वाहनों के आवागमन की वजह से सड़क जाम हो गई थी. दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गया था जो धीरे-धीरे आगे की ओर खिसक रही थी. सफल आयोजन में ट्रस्ट के अध्यक्ष दयानंद राय, अशोक राय, मनोज राय, मोहन शर्मा, आशुतोष राय, गोवर्धन राय, भीम राय, दिनेश सिंह, संजय राय, लोकनाथ राय, मनोज सिंह, संजय साहू, जगरनाथ राय, तारा राय, विजय राय, आवास सिंह , विष्णु, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
Raftaar Media | सच के साथ