कुशीनगर, 05 जून। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आए आवेदकों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और प्रत्येक शिकायत के न्यायोचित निस्तारण का भरोसा दिलाया।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति को सम्मान के साथ सुना जाए और समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से हो, ताकि आमजन का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसपी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं और फरियादियों की सुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। एसपी का यह रुख जनता और पुलिस के बीच संवाद को बेहतर बना रहा है।