यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिजनौर पहुंचे
रिपोर्ट रोहित कुमार/बिजनौर: :-बिजनौर मे उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बुधवार को बिजनौर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं की सुविधा से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित भी किया गया।
बैठक में चांदपुर के विधायक स्वामी ओमवेश, नगीना के विधायक मनोज पारस, नहटौर के विधायक ओम कुमार तथा नजीबाबाद के विधायक तस्लीम अहमद उपस्थित रहे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से धीर सिंह, बसपा से मुहम्मद सिद्दीक़, समाजवादी पार्टी से अख़लाक़ उर्फ पप्पू और नेशनल कांग्रेस पार्टी से अनिल त्यागी सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बाइट :-उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा
Raftaar Media | सच के साथ