logo

मतदान से पहले सरायकेला में तेज हुआ चुनावी माहौल, झामुमो समर्थित मनोज चौधरी ने सरगीडीह में मांगा समर्थन

सरायकेला:सरायकेला नगर पंचायत चुनाव की मतदान तिथि नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। इसी क्रम में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के मनोज चौधरी, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी हैं, ने नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।प्रचार अभियान के दौरान जब वे सरायकेला के सरगीडीह गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव की महिलाओं और पुरुषों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और समर्थन का आश्वासन दिया।ग्रामीणों के स्नेह से अभिभूत मनोज चौधरी ने कहा कि कोरोना काल जैसे कठिन समय में जब कई नेता अपने घरों में सीमित थे, तब उन्होंने आम जनता के बीच रहकर हरसंभव सहायता पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा, “जनता की एक आवाज पर मैं हमेशा आगे रहा हूं और आगे भी रहूंगा।आप लोगों का यही प्यार और विश्वास मुझे विजय दिलाएगा।”उन्होंने मतदाताओं से विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के मुद्दों पर समर्थन देने की अपील की। साथ ही यह भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाएगा।चुनाव नजदीक आने के साथ ही नगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान और सभाओं का दौर लगातार जारी है, जिससे पूरा इलाका चुनावी रंग में रंगता नजर आ रहा है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS