आशीष सिन्हा /हजारीबाग:हजारीबाग झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता रामा सोनी ने रविवार को केरेडारी प्रखंड के मनातू पंचायत के आखिरी गांव फूसरी का औचक निरीक्षण किया जहां स्थानीय लोगों के द्वारा रामा सोनी का भव्य  पारंपरिक पतो से बना हुआ माला पहनाकर स्वागत किया गया ।स्थानीय लोगों के द्वारा रामा सोनी के आगमन पर कई समस्याओं से वंहा के स्थानीय लोगों के द्वारा अवगत करवाया गया समस्याओं में पका मकान नहीं होना ,पीने का पानी का समुचित व्यवस्था नहीं होना पकी सड़क तथा फूसरी गांव से मनातू पंचायत जाने वाले सड़क पर दो पुल बनवाने की मांग रखी । वंही एक दिन पूर्व इसी ही गांव के एक अनाथ बच्चे के खबर दिखाए जाने वाले बच्चे से भी मुलाकात कर हर समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया गया । मौके पर रामा सोनी ने कहा कि लगातार इस गांव की सूचना न्यूज के माध्यम से मिल रहा था उसी का आज निरक्षण करने आया हु यहां इस गांव में पाया कि कई समस्याएं इस गांव में है। स्थानीय लोग के द्वारा विभिन्न समस्याओं पर कई आवेदन प्राप्त हुआ है जिसे जल्द ही जिले के उपायुक्त से मिल कर हर समस्याओं का निदान करवाया जाएगा ।इन्होंने ये भी कहा कि हमारी सरकार के द्वारा कई विकास की योजनाएं चलाई जा रही है जिसे धरातल पर उतारने का प्रयास मै करूंगा ये आश्चर्य की बात है कि विकास की योजनाएं से ये गांव कैसे वंचित है इस पर सरकार तक बात जरूर पहुंचाऊंगा।
बाइट
रामा सोनी 
जे एमएम नेता