logo

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले का जबदरस्त क्रेज! फ्लाइट्स-होटल के दाम भी सातवें आसमान पर

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) में रविवार 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले को लेकर न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त क्रेज है, बल्कि विज्ञापन बाजार (Ad Market) और ट्रैवल इंडस्ट्री (Travel Industry) में भी रिकॉर्ड उछाल देखने को मिल रहा है।

Ad Rates में रिकॉर्ड उछाल (Advertising Rate Hike)

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मैच के लिए 10 सेकंड का टीवी एड स्लॉट अब 30 से 40 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जबकि आमतौर पर बड़े वर्ल्ड कप मैचों में यह 20 से 25 लाख रुपये के बीच रहता है।

आखिरी समय के स्लॉट्स में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है और मैच के दौरान हर सेकंड का स्लॉट बिकने की उम्मीद है।
ब्रॉडकास्टर JioStar को पूरे टूर्नामेंट से करीब 2000 करोड़ रुपये की एड कमाई (Ad Revenue) होने का अनुमान है।

Digital Platform पर भी महंगे Ads (Digital Streaming Boom)

डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी एड रेट्स में जबरदस्त उछाल आया है।
यहां 10 सेकंड का एड स्लॉट 15 से 20 लाख रुपये तक पहुंच गया है।

ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, फाइनेंस, इंश्योरेंस और रियल एस्टेट कंपनियां इस मुकाबले के लिए सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं।

बड़ी Brands की एंट्री (Top Brands in Ads)

इस टी20 वर्ल्ड कप में विज्ञापन देने वाली कंपनियों में
Emirates, Amul, OpenAI, Hyundai, Mahindra & Mahindra, Britannia समेत कई बड़ी ब्रांड्स शामिल हैं।

मार्केटिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत-पाकिस्तान मैच के एड रेट्स की तुलना अब सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Prices) से की जा रही है।

Travel Industry में भी उछाल (Flight & Hotel Price Surge)

भारत से कोलंबो जाने वाले क्रिकेट फैंस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ट्रैवल प्लेटफॉर्म EaseMyTrip के अनुसार राउंड-ट्रिप एयरफेयर सामान्य दिनों की तुलना में 45 से 50 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं।

MakeMyTrip ने बताया कि 15 फरवरी के वीकेंड के लिए कोलंबो की बुकिंग पिछले तीन दिनों में दोगुनी हो गई है।

वहीं Cleartrip के मुताबिक इस मुकाबले के कारण कोलंबो के लिए बुकिंग में करीब 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Hotels की कीमतें भी आसमान पर (Hotel Booking Boom)

कोलंबो में होटल सर्च और बुकिंग में भी भारी उछाल देखा जा रहा है।
शहर के बीच स्थित चार और पांच सितारा होटलों की मांग सबसे ज्यादा है।

प्रीमियम होटलों के कमरे सामान्य सीजन के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक महंगे हो चुके हैं। होटल इंडस्ट्री के अनुसार मैच विंडो के दौरान लगभग सभी प्रमुख प्रॉपर्टीज फुल होने के करीब हैं।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS