दिनेश कुमार पांडेय/रफ्तार ब्यूरो /बोकारो :मौसम में लगातार बदलाव होने के कारण जीवन न केवल अस्त व्यस्त हो गया है बल्कि इस मौसम के कारण मौसमी बीमारियों एवं वायरल जैसे बुखार वाले मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ने लगी है। जिसके कारण मरीजों में खासतौर पर सर्दी, खांसी, बुखार से संबंधित मरीजों की संख्या में अधिक वृद्धि हो रही है। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व  बोकारो प्रशासन हिट वेब को लेकर अपना एडवाइजरी भी जारी कर दिया था। इसके बाद भी मरीजों की संख्या में काफी इजाफा होना भी चिंता का विषय है। जब इस बीमारी के बारे में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर एनपी सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा की हिट वेब के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है और सदर अस्पताल में इनके इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हीट वेव से बचने के लिए पेयजल का अधिक उपयोग किया जाना चाहिए या फिर वैसे फलों का उपयोग किया जाना चाहिए जो शरीर में पानी को मेंटेन रखता है। उन्होंने कहा कि शीतल पेयजल ही केवल कारगर नहीं है बल्कि नॉर्मल पेयजल भी काफी लाभदायक है।उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अगर इन तरह के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।