नामकुम संवाददाता (अमित शर्मा): पुलिस ने गुरुवार रात थाना क्षेत्र के हहाप सपारोम जंगल में जुआ खेल रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानेदार रामनारायण सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पहाडी के बीच जंगल में अवैध रूप से जुआ खेलाया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी की पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई सभी भागने लगे। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से भाग रहे सात लोगों को पकड़ लिया।पकड़े गए लोगों के पास से जुआ खेलने की सामग्री और चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। पकड़े गए लोगों में सहेरा के बेनेदिक मिंज,विनोद मिंज, छोटा कव्वाली के किरता तिर्की, नया सराय के गुलरेज आलम,पुंदाग के विजय नायक और संजय नायक, तुम्बागुट्टू के दीपक नायक शामिल हैं। इन लोगो के पास से आठ मोबाइल फोन, लगभग चौतीस हज़ार नकद, सोने का 13 पीस लॉकेट, 24 पीस कान की बाली और 4 चारपहिया वाहन जब्त किया गया है। छापेमारी टीम में थानेदार रामनारारायन सिंह सहित एसआई शशि रंजन, गौतम कुमार, एएसआई सतेंद्र कुमार सिंह, उज्ज्वल सिंह, जयप्रकाश कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।