हजारीबाग के दारू प्रखंड स्थित दारू थाना में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर  थाना सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रखंड के सभी 15 अखाड़ों के पदाधिकारियों ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जुलूस निकालने पर सहमति जताई। अंचलाधिकारी रामबालक कुमार ने सभी समितियों एवं ग्रामीणों से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। बैठक में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।