रिपोर्टर रोहित कुमार/बिजनौर
बिजनौर में प्रशासन ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर स्थित दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन ने सपा कार्यालय के बाहर स्थित दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इससे पहले प्रशासन ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर स्थित कुछ दुकानों एवं कथित अवैध निर्माणों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन का कहना है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।