ओम प्रकाश तिवारी /मोतिहारी
छात्रों को बेहतर आवासीय सुविधा और शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव ने आज दिनांक 27.07.2026 को *डॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावास सं0-01 एवं 02, चाँदमारी* का औचक निरीक्षण किया।

*सफाई और समस्याओं का लिया जायजा*  
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने छात्रावास की साफ-सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद सभी छात्रावासी छात्रों के साथ बैठक कर छात्रावास में व्याप्त समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु *जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण* को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने छात्रों को शांतिपूर्ण माहौल में रहकर बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

*छात्रों को मिली नई सुविधा*  
छात्रों की मांग के आलोक में डीएम ने *Online UPSC कोर्स* एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए *आवश्यक पुस्तकों* की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही *जिला कल्याण पदाधिकारी एवं छात्रावास समन्वयक* को छात्रावास का नियमित निरीक्षण करने को कहा।

*नए भवन के हस्तांतरण का आदेश*  
इस दौरान छात्रावास प्रांगण में बने *100 आसन वाले नवनिर्मित छात्रावास भवन* का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को इसका हस्तांतरण यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निदेश दिया।

*मौजूद रहे अधिकारी*  
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  स्वर्ण प्रभात सहायक समाहर्ता  राजकृष्ण झा अनुमंडल पदाधिकारी सदर  अरुण कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी  संतोष कुमार पांडेय, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सदर  जितेंद्र कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी कोटवा  आनंद मोहन बिहारीएवं छात्र उपस्थित थे।