बुंडू: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुंडू नगर पंचायत कार्यालय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में SHG ग्रुप की महिला समूह के साथ साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल और राजेंद्र आश्रम स्कूल बुंडू के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत बुंडू के माननीय अध्यक्ष और माननीय उपाध्यक्ष ने बच्चों और महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षारोपण से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में प्लास्टिक कम उपयोग करने और हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पेन, पेंसिल, कलर पेंसिल और ड्राइंग चार्ट पेपर वितरित किए गए। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत बुंडू के माननीय अध्यक्ष, माननीय उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, सभी वार्ड पार्षद और कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।