जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने मिहिजाम में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, 23 फरवरी को होगा चुनाव
जामताड़ा / दिनबंधु राउत: जामताड़ा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने शनिवार को मिहिजाम नगर परिषद पहुंचकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि आगामी 23 फरवरी को नगर पालिका आम चुनाव 2026 जामताड़ा-मिहिजाम के तहत नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम में मतदान संपन्न कराया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रत्येक बूथ पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं और मतदान कर्मियों की तैनाती को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी अध्यक्ष सह उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि तथा मिहिजाम के कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुंभकार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने का भरोसा दिलाया है।
Raftaar Media | सच के साथ