logo

CRIME NEWS : कानपुर में तीन महीने पहले शादी करने वाले पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप


कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। दीपिका नाम की युवती ने तीन महीने पहले सौरभ दुबे उर्फ शोएब से प्रेम विवाह किया था। दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे थे, लेकिन अचानक शोएब ने अपनी ही पत्नी दीपिका की बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात के बाद फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम और एडीसीपी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी जारी रखी हुई है।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह हत्या आपसी विवाद के कारण हुई या इसके पीछे कोई गहरी साजिश थी।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS