पलनवा, रफ्तार मीडिया। रिपोर्ट: ओमप्रकाश तिवारी। मोतिहारी पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पलनवा थानांतर्गत उच्चीडह गांव के रोहित कुमार, पिता रामानंद बैठा को वायरल फोटो के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

रोहित ने हथियार के साथ अपनी फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। फोटो के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

मोतिहारी पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी