कानपुर नगर स्थित बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में किया गया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश के समग्र विकास में किए गए कार्यों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करना रहा।