दीपचंद्र दीक्षित 
फर्रुखाबाद। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ने देर रात थाना कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर तथा आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी व्यवस्था तथा पुलिस की सक्रियता का परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा लावारिस वस्तु पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को लगातार सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जनसहयोग से ही कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश