उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा नगर पंचायत बोदवल बाजार पंचमुखी श्रीराम जानकी एंव पंचमुखी हनुमान गढ़ी मंदिर पर पांच मार्च से श्रीराम महायज्ञ एंव रामकथा प्रारंभ
लोकेशन बस्ती/ धर्मेन्द्र द्विवेदी:श्री राम जानकी एंव पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म के अनुयायियों द्वारा श्रीराम महायज्ञ और राम कथा का आयोजन 05मार्च दिन गुरुवार से शुरू होकर 17मार्च दिन मंगलवार को भंडारे के साथ संपन्न होगा।
विगत19वर्षों से मुंडेरवा नगरपंचायत के वार्ड नंबर05 इंदरानगर के श्रीराम जानकी एंव पंचमुखी हनुमान मंदिर पूर्वी पोखरा बोदवल बाजार में वर्ष2007से श्रीराम महायज्ञ और रामलीला का आयोजन अनावरत किया जाता है।यज्ञ परिसर में ही स्थानीय लोगों और आयोजकों के परिवार द्वारा रामलीला का मंचन भी किया जाता है,जिसमें आयोजकों के परिवार के छोटे-छोटे बच्चे अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेते है।
यज्ञ के आयोजक एंव यजमान अशोक कसौधन ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ05मार्च से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा और 16मार्च को पूर्णाहुति एंव17मार्च को भंडारे के बाद कार्यक्रम संपन्न होगा।उन्होंने बताया कि परमपूज्य पारसमणि जी महाराज अयोध्या धाम दोपहर02बजे से सांय06बजे तक श्रीराम कथा अमृत वर्षा एंव दिनांक06मार्च से रात्रि10बजे से श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा।इस दौरान11दिवस तक मंदिर परिसर में मेले का आयोजन भी होता है।जिसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, सर्कस सहित अन्य आयोजन भी होता है।यज्ञ यज्ञाचार्य आचार्य प्रदीप जी महराज हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम से पधार रहे है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष अरूण कुमार पांडेय रामपुर रेवटी,हरिशंकर पांडेय, प्रधान धौरहरा गोचना,शिवमूरत कसौधन, गिरजेश कसौधन सहित पूरे क्षेत्र वासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम बीते19वर्षों से अनावरत जारी है।
Raftaar Media | सच के साथ