मोतिहारी में डीआरडीओ द्वारा आयोजित प्रदर्शनी "शांति, सत्य और विज्ञान का संगम — सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत की ओर" 15 से 18 अप्रैल 2026 तक चलेगी। यह प्रदर्शनी महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित होगी और आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।

प्रदर्शनी में डीआरडीओ की उपलब्धियों और आत्मनिर्भर भारत अभियान के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने परिवार सहित प्रदर्शनी का भ्रमण करें।