लोकेशन=मेडिकल कॉलेज कैली बस्ती।धर्मेन्द्र द्विवेदी
महर्षि वशिष्ठ स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध ओपेक अस्पताल कैली की आर्थोपेडिक ओपीडी में शुक्रवार को उस समय चर्चा का माहौल बन गया, जब जमानत पर जेल से बाहर आए एक मेडिकल स्टोर संचालक के स्वागत में केक काटकर जश्न मनाया गया। बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर संचालक के जेल से बाहर आने के बाद ओपेक अस्पताल कैली में तैनात अर्दली ने ओपीडी कक्ष में ही केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर खुशी जताई।
अस्पताल के मरीजों और तीमारदारों के बीच ओपीडी परिसर में इस तरह के आयोजन को लेकर तरह तरह की चर्चाएं माहौल बना था। सवाल यह भी उठ रहा है कि मरीजों के इलाज के लिए निर्धारित अस्पताल परिसर में निजी खुशी का आयोजन किसकी अनुमति से किया गया।
मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से आयोजन की जानकारी को नहीं है। यदि अस्पताल परिसर में बिना अनुमति इस तरह का आयोजन हुआ है तो यह अस्पताल की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल खड़ा करता है। प्रशासन से मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठ रही है।
अर्दली से अपनी पसंद की दवा चेक कराने का आरोप
आरोप है कि अस्पताल में तैनात आधा दर्जन अर्दली के माध्यम से मेडिकल स्टोर संचालक अपनी पसंद की दवाएं मरीजों के पर्चे पर लिखवाता है। इसके बाद संबंधित मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने पर मोटे कमीशन का खेल चलने की बात कही जा रही है। मरीजों और तीमारदारों के बीच इस तरह की गतिविधियों को लेकर चर्चा है। आरोप यह भी है कि कुछ कर्मचारियों की भूमिका का इस्तेमाल मरीजों को विशेष मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए प्रभावित करने में किया जाता है।
ऑर्थो विभाअध्यक्ष पी एम एस डॉ विजय कुमार श्रीवास्तव बताएं कि जानकारी हमको नहीं है अगर विभाअध्यक्ष के रूप में केक काटा गया है इसकी जांच कराई जाएगी सही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होना तय है।