logo

चक्रधरपुर के वरिष्ठ वीडियो फोटोग्राफर अनूप सिंह पंचतत्व में विलीन, सांसद जोबा मांझी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के वरिष्ठ वीडियो फोटोग्राफर अनूप सिंह का बुधवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब पौने तीन बजे उनका पार्थिव शरीर एमजीएम जमशेदपुर से चक्रधरपुर थाना के पीछे स्थित उनके आवास लाया गया, जहां परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन किया।मंगलवार को ओवर ब्रिज पर एक ट्रक की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर किया गया। लेकिन टीएमएच पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।शोक व्यक्त करने वालों में जोबा माझी स्वयं उनके आवास पहुंचीं और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अनूप सिंह मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे तथा उनके साथ उनका लंबा पारिवारिक और राजनीतिक संबंध रहा है। वे उनके कई राजनीतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में फोटोग्राफी का कार्य किया करते थे।अंतिम दर्शन के लिए नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सन्नी उरांव, डॉ. विजय सिंह गागराई, उदय माझी, प्रो. नागेश्वर प्रधान, प्रो. शिवपूजन सिंह, दिनेश जेना, अनवर खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग पहुंचे।वहीं, राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, मनोहरपुर के विधायक जगत माझी समेत विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।अनूप सिंह के निधन से चक्रधरपुर के पत्रकारिता और फोटोग्राफी जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनका सरल स्वभाव और पेशेवर प्रतिबद्धता हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS