श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक संपन्न
रांची: रांची के भुतहा तालाब स्थित श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया तथा अध्यक्षता शंकर दुबे ने की।
*आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत*
बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह) ने वर्ष 2025 के आय व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पहले पुरानी कमिटी को भंग किया गया, तत्पश्चात पुनः उसी कमिटी को हर्षोल्लास के साथ मंजूरी प्रदान की गई।
*पदाधिकारियों का पुनः चयन*
सभा में निर्णय लिया गया कि मुख्य संरक्षक एवं संरक्षक मंडली को यथावत रखते हुए शेष सभी पदाधिकारी पूर्ववत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सर्वसम्मति से शंकर दुबे को पुनः अध्यक्ष, गोपाल पारीक को महामंत्री तथा किशोर साहू को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया।
*धूमधाम से पूजा का होगा आयोजन*
बैठक में आगामी चैती दुर्गा पूजा को भव्य एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।
*इनकी रही उपस्थिति*
बैठक में मुख्य संरक्षक किशोर साहू सहित रमेश सिंह, राजकुमार गुप्ता, उदय साहू, कुमार राजा, रवि कुमार (पिंकू), गोपाल पारीक, संजय सिंह (लल्लू), राहुल सिंह, महेश चंद्रा, दीपू सिंह, गणेश सिंह, शुभम वर्मा, दिलीप गुप्ता, विशाल कृष्णा, राजू चौरसिया, सुनील यादव, रौनक साबू, नवीन गुप्ता, नंद सिंह चंदेल, उमंग सुल्तानिया, प्रिंस मेहता, रिक्की वर्मा, प्रकाश पासवान, ऋषभ सिंह, नीकु वर्मा, करण सिंह, मोहित रजक, नमन भारतीय, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, सौरभ रजक, आकाश रजक, बबलू वर्मा, आयुष रजक, प्रियांशु वर्मा, यश वर्मा, आयुष वर्मा, राहुल रजक सहित समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन*
बैठक के उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
Raftaar Media | सच के साथ