रवि सिन्हा/डुमरी
डुमरी:-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रारूप प्रकाशन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का जायजा लिया गया एवं संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान उन्होंने सभी नवमतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन युवाओं की आयु 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपना नाम प्रपत्र-6 (Form-6) के माध्यम से मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, ताकि वे आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने आमजन से भी अनुरोध किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से समय पर आवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।