गांडेय/ राजु मंडल :​गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने क्षेत्र की जनता को एक साथ तीन बड़ी विकास योजनाओं की सौगात दी। वन विभाग और पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयासों से निर्मित इन परियोजनाओं का उद्देश्य गांडेय को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करना है।
धोबीया मोड़ में ​धन्वंतरी होडोपेथी इको पार्क आयुर्वेद और पारंपरिक 'होडोपेथी' चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाने का कार्य करेगा।
जोराआम में ​बसंत पाठक उद्यान स्थानीय सुंदरता को बढ़ाते हुए इस उद्यान को अब आम जनता के भ्रमण के लिए खोल दिया गया है।
​पहरीडीह पर्यटक स्थल: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस स्थल को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर एक प्रमुख पिकनिक और पर्यटन स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है।
​प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद
​उद्घाटन समारोह की महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। उपायुक्त (DC) रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक (SP) विमल कुमार और डीएफओ (DFO) मनीष कुमार तिवारी गांडेय अंचल के तीनों थाना प्रभारी दलबल के साथ स्वयं कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अतिथियों के बैठने के इंतजाम और सौंदर्यीकरण का बारीकी से जायजा लिया ताकि समारोह निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।
​"इन उद्यानों और इको पार्क के शुरू होने से गांडेय न केवल एक पर्यटन हब के रूप में उभरेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
​क्षेत्र में हर्ष का माहौल
​एक साथ तीन बड़ी सौगातों से स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि इन परियोजनाओं से गांडेय की तस्वीर बदलेगी और यहाँ आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। वन विभाग और पर्यटन विभाग की इस संयुक्त पहल की चारों ओर सराहना हो रही है।