बलरामपुर जनपद के विकास खंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत देवनगर में पेयजल योजना के तहत ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ल ने कहा कि स्वच्छ पेयजल हर घर तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे इस योजना को केवल सरकारी योजना न समझें, बल्कि इसे अपनी सामूहिक संपत्ति मानकर इसके संरक्षण और रख-रखाव में सहयोग करें।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख तुलसीपुर प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि स्वच्छ पेयजल से गांव के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और गांव के विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान गीत और जागरूकता संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण और जल संचय के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जल के समुचित उपयोग और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महंतराम गुप्ता, ग्राम प्रधान राजाराम, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संदीप सिंह, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Raftaar Media | सच के साथ