विभूति सिंह/भागलपुर
आज जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का मुआयना किया गया।इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षा एजेंसी के प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए नवगछिया की ओर शेड बढ़ाने के निर्देश दिए। ताकि चिलचिलाती धूप और गर्मी से उन्हें राहत राहत मिलती रहे। साथ ही एक शौचालय मल्टीप्ल यूरिनल के साथ लगवाने के निर्देश दिए ताकि सुरक्षा कर्मियों को शौच इत्यादि के लिए लंबी दूरी नहीं तय नहीं करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को एक-एक घंटे के अंतराल की ड्यूटी दी जाए ताकि 1 घंटे के उपरांत वह शेड में आकर कुछ देर आराम कर लें। शेड में पानी, इलेक्ट्रॉल पाउडर इत्यादि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक यातायात को पुलिस बल तथा बाइकर्स QRT रखने के निर्देश दिए ताकि बाइक से यातायात व्यवस्था का मुआयना किया जाता रहे। उन्होंने यातायात व्यवस्था को निर्बाध रूप से चालू रखने के लिए सभी ब्रेकर्स और रंबल स्ट्रिप्स को अविलंब हटाने के निर्देश दिए।यह भी कहा गया कि पुल पर वाहन से उतरकर यात्री पैदल ना चले इससे यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होती है और वाहनों का परिचालन धीमी हो जाती है।
यातायात व्यवस्था का मुआयना करने के उपरांत समीक्षा भवन में बैठक करते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक नवगछिया को नवगछिया की ओर से पुलिस बल बढ़ाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक नवगछिया द्वारा कोटा केबिन की संख्या और बढ़ाने तथा वॉशरूम की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि मोटरसाइकिल के लिए दोनों तरफ डेढ़ मीटर जगह देते हुए पट्टी खींच दी जाए ताकि मोटरसाइकिल वालों को दोनों ओर से निरंतर छोड़ा जा सके। लेकिन यदि कोई बाइकर्स निर्धारित लकीर के बाहर बाइक चलाएगा तो उस पर जुर्माना भी अधिरूपित किया जा सकता है।नवगछिया की ओर भी पानी का टैंकर रखवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुल पर जगह-जगह इन तथ्यों का पोस्टर बैनर लगवाया लगवा दिया जाए कि आप सीसीटीवी की नजर में है। बाइकर्स लाइन क्रॉस करेंगे तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा। पुल पर रेल बनाना प्रतिबंधित है इसे जान माल की छाती होने की संभावना है। वाहनों के गति में रहने और चालक का ध्यान हटने के कारण दुर्घटना हो सकती है।बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, नगर पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय कुमार चौधरी एवं संबंधित पदाधिकारी, अभियंता गण उपस्थित थे।