रफ्तार मीडिया /मिथिलेश यादव /पलामू: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा चलाए जा रहे “एक दिन, एक विधानसभा प्रवास एवं रात्रि विश्राम” अभियान के अंतर्गत 75 पांकी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक़ कुशवाहा डॉ० शशिभूषण मेहता जी ने मनातू मंडल के ग्राम मसूरिया में दिन शुक्रवार को प्रवास कार्यक्रम मे आगमन हुआ। प्रवास के दौरान मनातू भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव के भतीजा अभियंता अजीत कु० यादव के निवास पर आगमन हुआ जिसके बाद मनातू के सभी कार्यकर्ता गण जोरो शोरो माला एवं फूलो से स्वागत किया गया। पांकी विधायक़ कुशवाहा डॉ० शशिभूषण मेहता ने विशिष्टजन बुजुर्गों बुद्धिजीवियों से भेट कर उनका कुशलक्षेप जाना एवं मोदी सरकार की युवा हितैषी नीतियों एवं योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर युवाओं को स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, तथा रोजगार एवं स्वरोजगार, सड़क, नल जल योजना, मनरेगा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। एवं सहभोज कर रात्रि में विश्राम किए और सुबह मे चांपी और खरीदाग के बिच नाला पर पुल निर्माण, रंगेया मे रविदास मंदिर के पास नाला पर पुल निर्माण, मसूरिया पिकेट से खुटियारी हर्जन टोला तक सड़क निर्माण का अस्वाशन दिये। एवं मसूरिया के कहड़कड़ी हर्जन टोला मे पानी की समस्या को देखते हुए 24 घंटे के अंदर चापाकल का लगवाने का आदेश दिया ताकि जानता को पानी आभाव न रहे। उन्होंने ये भी कहा है की अगल एक साल के अंदर मे राजखेता से कुण्डीलपुर का सड़क का निर्माण और बाबा झाउथान से मसूरिया होते हुए रंगेया तक सडक का श्रृद्धिकरण किया जायेगा।
मौके पर उपस्थित।
प्रो बच्चन ठाकुर, कमेश् यादव, मनातू भाजपा मंडल अध्यक्ष आरविंद यादव, मनातू विधयाक प्रतिनिधि उदेश्य यादव, पूर्वं मंडल अध्यक्ष सतेंद्र यादव, मनातू जीप सदस्य प्रदीप कुमार चावला, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, महामंत्री ललदेव यादव,अशोक यादव, महेन्द्र यादव,गुड्डू सिंह,रंगेया पंचायत के पूर्व मुखिया रामचंद्र भुइया, उमेश यादव उर्फ़ छोटू, पिंटू यादव, उमेश यादव, चन्दन यादव, नारायण साहू,चौकीदार नरेश यादव,पाराशिक्षक लक्षमन यादव चित्रलेखन यादव योगेंद्र यादव कृष्ण यादव, व्यास देवेंद्र यादव, जीतेन्द्र यादव जीतन, उमेश यादव, राजकुमार यादव, शिवकुमार यादव, योगेंद्र भारती, संजू यादव, तर्मेंद्र भारती, राजेंद्र यादव, सतेंद्र यादव, प्रमोद यादव,अकलेश यादव, रामविलाश राम,अर्जुन यादव, ब्रह्मदेव यादव, पंकज यादव, लक्ष्मी देवी एवं संकड़ों में ग्रामीण जनता मौजूद रहे।