logo

विरोध जताने के लिए रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे मंत्री


अरविंद कुमार/रांची: मिडिल ईस्ट देशों के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत में भी पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। कई इलाकों में घरेलू रसोई गैस की किल्लत की बातें सामने आ रही है। पेट्रोल डीजल के दाम तो अभी नहीं बढ़े हैं फिर भी पेट्रोलियम पदार्थों के  संकट की बात कर केंद्र सरकार का विरोध शुरू हो गया है। झारखंड में भी अलग-अलग तरीके से विरोध के स्वर गूंजने लगे हैं। आज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विरोध का अनोखा अंदाज प्रस्तुत करते हुए विधानसभा परिसर रिक्शा चलाते हुए पहुंचे। रिक्शे में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी सवार थी। इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि कि आज देश में रसोई गैस की कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। केंद्र सरकार इस संकट से निपटने में लाचार दिखाई दे रही है। इसी का विरोध करने के लिए वे आज रिक्शा चलाते हुए विधानसभा पहुंचे हैं। इधर मंत्री इरफान अंसारी के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को भाजपा के नेताओं ने नौटंकी करार दिया है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS