सरगुजा जिले के सीतापुर थाने का सर्व आदिवासी समाज ने कार्रवाई नहीं होने पर रात को घेराव कर दिया। दरसअल सरगुजा जिले के सीतापुर के ग्राम उलकिया में स्कूल निर्माण कार्य ठेकेदार अभिषेक पांडे द्वारा करवाया जा रहा है। वहीं 7 जून 2024 को निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री के द्वारा सामान चोरी करने का आरोप लगा था। इसके बाद ठेकेदार द्वारा इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। बावजूद इसके ठेकेदार द्वारा उसे जबरदस्ती उठाकर दूसरी जगह ले जाकर बेरहमी से पिटाई किया गया। जिसके बाद से राजमिस्त्री दीपेश का अबतक कही अतापता नही चला हैं। जिसकी शिकायत पत्नी ने सीतापुर थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन ठेकेदार रसूखदार होने के कारण थाने में एफआईआर नहीं लिखा गया। इधर पीड़ित पत्नी ने कार्रवाई नहीं होने पर सर्व आदिवासी समाज के साथ सीतापुर थाने का रात को घेराव किया गया। इसके बाद पुलिस दबाव में आने के बाद ठेकेदार और उनके साथियों के खिलाफ अपहरण मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस जुट गई है। वही गुम हुए राजमिस्त्री की भी तलाश पुलिस कर रही है।