दिनेश कुमार रजक/मिहिजाम:पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मिहजाम नगर व गोराइनाला मंडल का संयुक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्चन कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण के जिला संयोजक मितेश साह ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार मार्च महीने से ही सभी मंडलों में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संगठन के सुचारू संचालन व अनुशासन बनाए रखने के लिए सफल कार्यपद्धति की आवश्यकता होती है। द्वितीय सत्र में भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने अंत्योदय से संतृप्ति विषय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ जनता को मुहैया कराती है। तृतीय सत्र में चंदन राउत ने सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप, एआई के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया।