logo

सहरसा:अभया ब्रिगेड रहें सजग व सतर्क,करें कार्रवाई,वांछित इनामी अपराधी की हो जल्द गिरफ्तारी:डीआईजी कुमार आशीष

 

 

 

सहरसा। शनिवार को कोसी रेंज के उप महानिरीक्षक कुमार आशीष और एसपी हिमांशु के नेतृत्व में स्थानीय विकास भवन में जिला के सभी अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों को अपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने और अंकुश लगाने की सख्त हिदायत दी गई थी। नहीं तो उनके ऊपर भी दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की भी चेतावनी दी गई थी।

डीआईजी कुमार आशीष ने बताया कि हत्या, लूट, नार्कोटिक्स,एनडीपीएस,आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध के साथ-साथ साइबर अपराधिक घटनाओं और चोरी की रोकथाम के लिए सभी थाना अध्यक्ष को सख्त हिदायत दी गई थी। जिसके लिए रात्रि गश्ती तेज करने, बीट वॉयज गश्ती कर रोड मैप निर्धारित करने और पुलिस की गस्ती लगातार तेज करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही साइबर संबंधी मामला के जल्द उद्भेदन करने का भी निर्देश निर्गत किया गया था। जिला में चलाए जा रहे छात्राओं की सहायता के लिए अभया ब्रिगेड को सतर्क और सजग रहने की हिदायत दी गई थी। साथ ही उन्हें अपने-अपने इलाके में स्कूल और कॉलेज पहुंच कर छात्राओं को जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया था। 
डीआईजी ने बताया केनाउ योर पुलिस कार्यक्रम के तहत जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र स्थित स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में बच्चों के बीच जागरूकता चलाने का भी निर्देश दिया गया था।  

उन्होंने बताया कि अपराधिक घटनाओं के लंबित कांडों को त्वरित निष्पादित करने, वारंट, इश्तेहार,कुर्की, शमन के निष्पादन में तेजी लाने, भूमि विवाद के लंबित मामलों पर शनिवार को अंचलाधिकारी से समन्वय बिठाकर त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया था।

उन्होंने कहा था मद्य निषेध के लिए विशेष अभियान चलाकर शराब के निर्माण, बिक्री और कारोबार पर अंकुश रखने सहित अन्य नशे के कारोबार पर भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।

थाना पहुंचने वाले फरियादियों को बिना देर किए शालीनता से बात करने की हिदायत दी गई थी। महिलाओं एवं बच्चियों को किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न और अपराध से सुरक्षित रखने, उन्हें जागरूक करने और सशक्त बनाने के लिए आवाज दो अभियान को भी संचालित करने का निर्देश दिया गया था।

थाना निरीक्षक एवं लंबित विभागीय कार्रवाइयों के भी शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। जेल से छूटे अपराधियों और फरार अपराधियों की सूची को बनाकर उन पर नजर रखने और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का भी निर्देश दिया गया था।

मौके पर एसपी हिमांशु, हेड क्वार्टर डीएसपी - 1 धीरेंद्र पांडे, हेड क्वार्टर डीएसपी - 2 कमलेश्वर प्रसाद कुमार सिंह, सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल  पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, साइबर डीएसपी अजीत कुमार, यातायात डीएसपी ओमप्रकाश, सिमरी बख्तियारपुर इंस्पेक्टर मु. सुजाउद्दीन, सदर इंस्पेक्टर, सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सहित जिला के सभी थाना अध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष, पुलिस शिविर पदाधिकारी और ओटीपी अध्यक्ष मौजूद थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS