दिनेश कुमार रजक/रफ्तार मीडिया संवाददाता/चित्तरंजन
चित्तरंजन मंडल को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की तैयारी शुरू। मंडल अध्यक्ष आदित्य तिवारी ने जिला के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों, मौजूदा स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य फोकस संगठन को और सशक्त एवं जनहित में प्रभावी बनाना रहा। अध्यक्ष आदित्य तिवारी ने कहा कि चित्तरंजन मंडल के विकास और विस्तार के लिए हर पदाधिकारी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, नए सदस्यों को जोड़ने और सेवा कार्यों को तेज करने का आह्वान किया। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संगठन के उद्देश्यों को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने मिलकर काम करने और मंडल को मजबूत बनाने की बात कही। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास से चित्तरंजन मंडल जल्द ही जिले का आदर्श संगठन बनेगा।