फतह सिंह उजाला /गुरुग्राम । कांग्रेस की हरियाणाा स्टेट सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय में सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक की। टीम को उन्होंने सोशल मीडिया के कंटेट को लेकर जागरुक किया। साथ ही कहा कि सत्ताधारी दल द्वारा जब भी कोई झूठ सोशल मीडिया पर फैलाया जाता है तो उसका पूरी तहकीकत करके त्वरित जवाब देने में टीम निपुण रहे। उनके साथ पुनीत यादव चेयरपर्सन और विक्रांत यादव स्टेट कोऑर्डिनेटर भी पहुंचे।
सोशल मीडिया एक जरूरी प्लेटफार्म बन गया
मोनिका डूमरा ने कहा कि सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र के लिए भी सोशल मीडिया एक जरूरी प्लेटफार्म बन गया है। विभिन्न माध्यमों से सोशल मीडिया आज हर किसी के लिए जरूरी भी माना जा रहा है। विशेषकर युवा वर्ग सोशल मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया से जुड़ा रहता है। उन्हें जब भी सत्ताधारी दल द्वारा किसी मुद्दे पर झूठ फैलाकर प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है तो हमारे कार्यकर्ता इसका जवाब देने में भी पूरी तरह से सक्षम होने चाहिए। इसमें कोई दोराय नहीं कि कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम बेहतरीन कार्य कर रही है। फिर भी इस कार्य में हमें और अधिक तेजी की जरूरत है।
राजनीति में सोशल मीडिया एक जरूरी माध्यम
कांग्रेस के गुडग़ांव जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि सोशल मीडिया प्रचार का प्रभावशाली साधन है, लेकिन इससे गलत सूचना का प्रसार और राजनीतिक ध्रुवीकरण जैसी चुनौतियां बढ़ी हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से खबरें देखने वालों में 18 से 29 साल की आयु के लो सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में सोशल मीडिया एक जरूरी साधन बन गया है। उन्होंने कहा कि जब भी हमें कोई गलत कंटेंट नजर आता है तो उसकी तह तक जाकर जांच-पड़ताल जरूर करें। उन्होंने ने कहा कि सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल हमें खुद भी करना है और दूसरों द्वारा गलत इस्तेमाल के प्रति आवाज उठानी है।
ये कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे
इस अवसर पर सूबे सिंह यादव महासचिव संगठन, भजन लाल यादव जिला उपाध्यक्ष,अरविंद गुज्जर जिला उपाध्यक्ष, राजीव यादव कार्यालय सचिव, श्याम लाल महासचिव, नरेश वशिष्ठ महासचिव, राहुल यादव महासचिव, सुशील सहरावत सचिव, अमन प्रजापति सचिव, मनोज आहुजा सचिव, रविन्द्र तंवर सचिव, कार्तिक गहलोत सचिव, पंकज कुमार मेहंदीरता सचिव, सतीश सांगवान सचिव, मास्टर महेंद्र सेन सह कार्यालय सचिव और दीपक दहिया वार्ड प्रभारी मौजूद रहे।