इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एम.ए. (राजनीति विज्ञान) कोर्स में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एम.ए. राजनीति विज्ञान कोर्स में कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 01 जुलाई, 2026 को प्रातः 11:45 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में ही किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit Card) 22 जून, 2026 से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम (सिलेबस ) विश्वविद्यालय के आधिकारिक सूचना विवरणिका 2026 में उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के Admission Portal के माध्यम से 20 जून, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स की वार्षिक शुल्क राशि ₹6,440 निर्धारित की गई है।

प्रवेश हेतु अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय एवं हरियाणा सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार अंकों में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।