जितेंद्र कुमार दास/तोपचांची: झील, भंवरदाहा, दुमदुमी क्षेत्र में श्री श्री पंचमुखी बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन 18 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में हजारों की संख्या में बालिकाएं, महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहां हर ओर जयकारों और भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन के दौरान भगवान राम और माता पार्वती की आकर्षक झांकी भी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को प्रवचन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें धर्म और आस्था से जुड़ी बातें श्रद्धालुओं को सुनाई जाएंगी।
इस धार्मिक आयोजन में समाजसेवी संतोष महतो, महेंद्र महतो और मनोज महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।