बलरामपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड में पुलिसकर्मियों को दौड़ व ड्रिल से रखा गया फिट, अनुशासन, एकरूपता और संसाधनों की सघन जांच
बलरामपुर में आज पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट बनाए रखने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड के दौरान अनुशासन, समन्वय और कार्यकुशलता पर विशेष ध्यान दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी-112 के वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट-एड बॉक्स एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की गई। साथ ही यूपी-112 में तैनात सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया गया। इस दौरान स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर तथा पुलिस भोजनालय का निरीक्षण किया गया। भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की साफ-सफाई का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। आरक्षी बैरकों एवं पुलिस लाइन आवास के आसपास स्वच्छता बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। तत्पश्चात पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में क्वार्टर गार्ड से संबंधित रजिस्टरों की जांच की गई तथा गार्ड कमांडर को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति, उनके रहने-खाने एवं अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर/लाइन डॉ. जितेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Raftaar Media | सच के साथ