जिलिंगोड़ा में शोक संतप्त परिवार से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
सरायकेला/रांची:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज सरायकेला खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। बता दे,दिवंगत वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के छोटे बेटे थे।
*पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि*
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
*चंपई सोरेन व परिवार को बंधाया ढांढस*
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बाबूलाल सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में राज्य सरकार और वे स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं।
*मरांग बुरु से की प्रार्थना*
मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्राप्त हो।
Raftaar Media | सच के साथ