पलामू में डायन बिसाही हत्या मामले में मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने की गहन जांच, मृतक परिवार को सहायता की घोषणा
पलामू के पांकी प्रखंड के कुसड़ी गांव पुरानी बठान में डायन बिसाही हत्या मामले में तीन लोगों—विजय भुइंया, हेमंती देवी और छोटू कुमार—की निर्मम हत्या हुई। घटना के बाद आरोपी प्रमोद और रविंदर फरार हैं। मृतक परिवार ने बताया कि उन्हें फोन आ रहे हैं जिसमें धमकी दी जा रही है कि और लोग भी मारे जाएंगे, जिससे परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है।
इस संदर्भ में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर मृतक परिवार के घर पहुंचे और उनके दास संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मृतक परिवार के दोनों बच्चों को मंत्री विवेकाधीन कोटे से 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा, अन्नाबृध की राशि से दो डीप बोरिंग लगाने की भी घोषणा की गई।
मंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है कि पुरानी बठान टोला तक केवल पुलिस ही पहुंची है, लेकिन पांकी प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी अब तक वहां नहीं पहुंचे। उन्होंने समाज को चेतावनी दी कि डायन बिसाही के नाम पर ऐसे निर्मम अपराध यह दर्शाते हैं कि समाज अभी भी शैक्षणिक और सामाजिक रूप से पीछे है। उन्होंने कहा कि ऐसे गांवों की पहचान कर लोगों को जागरूक करना आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों।
Raftaar Media | सच के साथ