हुगली जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज हुगली जिलाशासक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हुगली के जिलाशासक खुर्शीद अली कादरी ने चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार यादव तथा हुगली ग्रामीण पुलिस के पुलिस अधीक्षक कुमार सानी राज भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बलों के उच्च पदस्थ अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए। जिलाशासक ने आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग की गाइडलाइन और नियमों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रशासन और सुरक्षा बलों को समन्वय के साथ काम करने तथा चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने साफ संदेश देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रशासन को जो भी अहम कदम उठाने है उठाएंगे।