रफ्तार मीडिया संवाददाता /मिहिजाम
मिहिजाम थाना अंतर्गत कुसबेदिया पंचायत स्थित उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति एसएमसी का गठन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पारदर्शिता और आपसी सहमति से आयोजित इस बैठक में अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वसम्मति से छवि राय को एसएमसी का अध्यक्ष और शीला देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। नवचयनित पदाधिकारियों का उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया और बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष छवि राय ने विद्यालय में शैक्षणिक माहौल को मजबूत करने, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और अभिभावकों-शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने का संकल्प जताया। बैठक का समापन विद्यालय की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने के संकल्प के साथ हुआ।