टैरिफ दर 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने के फैसले से कानपुर के व्यापारिक जगत में उत्साह की लहर
राजन साहू संवाददाता, कानपुर: भारत और अमेरिका के बीच पिछले छह महीनों से चली आ रही टैरिफ तनातनी के खत्म होने और टैरिफ दर 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने के फैसले से कानपुर के व्यापारिक जगत में उत्साह की लहर दौड़ गई है. कानपुर के व्यापारियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे भारत की मजबूत वैश्विक स्थिति और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का प्रमाण बताया है. व्यापारियों का कहना है कि ये अब 2014 से पहले वाला भारत नहीं रहा, बल्कि एक सक्षम, आत्मनिर्भर और निर्णायक भारत है.
टैरिफ में कटौती से व्यापार को मिलेगा बूस्ट : कानपुर व्यापारी नेताओ ने कहा कि अमेरिका की ओर से पहले भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया था, जिसे अब घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके साथ ही पेनल्टी के रूप में लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को भी वापस ले लिया गया है. ये फैसला भारतीय व्यापारियों और उद्योग जगत के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इस ट्रेड डील से भारतीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई मजबूती मिलेगी. रेडीमेड कपड़े, रत्न-आभूषण, ऑटो पार्ट्स, लेदर और फुटवियर, रसायन, स्टील, सीफूड, मशीनरी, फर्नीचर, कृषि उत्पाद और मसालों जैसे सेक्टर्स को विशेष लाभ मिलेगा. इससे न केवल निर्यात बढ़ेगा बल्कि स्वदेशी उत्पादन को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा.जिसके चलते आज हम व्यापारियों ने मिठाई बाटकर एक दूसरे को बधाई दी है और देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया है।
Raftaar Media | सच के साथ